छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोरोना संक्रमण की खतरों के बीच फर्ज निभाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का किया गया सम्मान

भिलाई।  लायंस क्लब दुर्ग आस्था ने कोरोना संक्रमण के खतरों से खेलते हुए ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान कर हौसला अफजाई किया। इसके लिए छावनी सीएसपी कार्यालय परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया।

आम जनता को कोरोना जैसी घातक महामारी से बचाने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी का फर्ज निभाया। उनके इसी जज्बे को सम्मान करने लायंस क्लब दुर्ग आस्था ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। लायंस क्लब दुर्ग आस्था की चार्टर्ड प्रेसीडेंट श्रीमती अंजू चंद्राकर एवं अध्यक्ष हेमंत सोनी के अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग के साथ कोरोना संक्रमण रोकने के तमाम एहतियात बरती गई।

सर्वप्रथम अध्यक्ष हेमंत सोनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण की पल पल बनी खतरे के बीच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों  ने जिस गंभीरता के साथ काम किया और अब भी कर रहे हैं वह बेमिसाल है। ऐसे जांबाज पुलिस वालों का सम्मान कर लायंस क्लब दुर्ग आस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमंत सोनी ने सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर को शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान समारोह को गति प्रदान की। श्री चंद्राकर ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ की कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच हिम्मत के साथ फर्ज निभाने की सराहना करते हुए आगे भी इसी तन्मयता के साथ काम करने को प्रेरित किया। क्लब के दिग्विजय सिंह गुप्ता ने छावनी टीआई विनय सिंह बघेल का सम्मान किया। लगभग तीन दर्जन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव ममता सिंह और आभार प्रदर्शन अनिता पांडेय ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब दुर्ग आस्था के सदस्य अतुलचंद साहू, वीणा चंद्राकर, अल्पना चंद्राकर, डॉ ललित भुवाल, महेश जायसवाल, सुनील राउत, करमजीत सिंह बेदी, अभिजीत कौर निरंकारी, लल्लन तिवारी, विद्या भंडारकर, हेमंत साहू अय्यूब खान, इमरान अंसारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button