छत्तीसगढ़

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार। आवेदन 31 जुलाई तक

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार। आवेदन 31 जुलाई तक।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- राज्य के प्रगतिशील किसानों को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु छ.ग. शासन द्वारा प्रति वर्ष डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष पर भी प्रगतिशील किसानों से डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार 2023 के तहत आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.agriportal.cg.nic.in) का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक कृषक आवेदन पत्र अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर एवं पूर्ण रूप से भरे आवेदन सहपत्रों सहित जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button