छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मां शारदा चेरिटेबल ट्रस्ट करेगा महिलाओं को सम्मानित

भिलाई – माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रो मे बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का होटल अमित पार्क सुपेला भिलाई में सम्मान किया जायेगा। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. रक्षा सिंह, डॉ. हंसा शुक्ला, डॉ. मानशी गुलाटी, ममता शुक्ला, कल्पना वी.एस. मैत्री माथुर, श्रीलेखा वेलुरकर, ग्लोरिया मिंज, अंजू राजपूत, सु. स्वेता मोहबिया, रूमा भट्टाचार्या, रानी नंदिनी, संगीता मिश्रा, निषा भोयकर, प्रतिभा शर्मा, प्रभा गुप्ता, निवेदिता साहू, मलय जैन प्रमुख हैं। इनके अलावा गरीब महिलाओं को कपड़े एवं जरूरी सामानों का वितरण किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राय ने आगे बताया कि गत वर्ष 8 मार्च के ही दिन संस्था के स्थायी प्रकल्प ”लिबास  की स्थापना की गई थी। जिसे एक वर्ष पूर्व भिलाई महापौर तथा विधायक  देवेन्द्र यादव के हाथों उद्घाटित किया गया था। कार्यालय ”लिबास जो कि नेहरू नगर में स्थित हैं में प्रत्येंक शनिवार को गरीब एवं जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल, छाता, हाथ पंखा, सायकिल आदि जरूरत की वस्तुएं का वितरण किया जाता हैं। साथ ही ट्रस्ट की सदस्य डॉ. मिठ्ठू एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यों द्वारा समय-समय पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर कैरियर मार्गदर्शन की कार्यशालाएँ आयोजित कर छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता हैं। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर समाज मे व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर समाज के लोगों को इन बुराईयों के प्रति जागरूक भी किया जाता हैं।

Related Articles

Back to top button