तखतपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत कुआं में काम दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेने का आरोप, पूर्व सरपंच जगतराम साहू ने लगाया गमन का आरोप तो कृतिका कंस्ट्रक्शन सप्लायर देवीलाल साहू ने कहा पैसा लौटा दिया, बदनाम करने की साजिश।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सत्यमेव जयते। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत कुआं में से लेन-देन का एक मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व सरपंच श्री जगतराम साहू का आरोप है कि कृतिका कंस्ट्रक्शन आरोपी देवीलाल साहू ने पंचायत में काम दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख पचास हजार रुपए ले लिए और काम नहीं दिलाया।
पीड़ित जगतराम साहू का कहना है कि आरोपी द्वारा लिखित में दिया गया है। वायरल हो रहे एक बिल / इकरारनामे पर लिखा स्पष्ट है।
पीड़ित पूर्व सरपंच जगतराम साहू का कहना है कि — “मुझे मेरा एक लाख पचास हजार रुपए वापस करो, मुझे आवश्यकता है।”
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष कृतिका कंस्ट्रक्शन आरोपी देवीलाल साहू का कहना है कि रकम वापस कर दी गई है और यह बदनाम करने की साजिश है। यदि लेन-देन को लेकर असंतुष्ट हैं तो न्यायालय की शरण में जा सकते हैं।”
फिलहाल मामला दोनों पक्षों के कथनों पर टिका है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।