छत्तीसगढ़

लोहे के एंगल चोरी करने और खरीदने वाला गिरफ्तार

कुंडा पुलिस ने खेत में लगे लोहे के एंगल को चारी करने वाले दो नाबालिगों और सामान को खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को शेख मुमजात अहमद ऊर्फ बाबा खान निवासी कुंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई था कि उनका खेत ओडाडबरी खार में स्थित है, जिसमें फसल सुरक्षा के लिए तार फेंसिग के लिए लोहे का एंगल चारों तरफ लगाकर घेरा किया था, जिसे कोई अज्ञात चोर बारी-बारी से निकालकर करीबन सौ नग एंगल को ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बबलू कबाडी कुंडा वाले के पास चोरी का एंगल कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेचा गया है। इस दौरान पता चला कि लोहे का एंगल चोरी करने वाले दो नाबालिग है, जिन्होंने बबलू कबाड़ी के पास करीबन 30 नग एंगल बेचा है। पूछताछ में बबलू कबाड़ी ने नाबालिगों से लोहे का एंगल खरीदना बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना कुंडा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम, सउनि चिंताराम देशमुख, प्रधान आरक्षक बलदाऊ चंद्रवंशी, बंद्री मरकाम, आरक्षक अरुण बघेल, चित्रांगद सिंह, हरिचरण डडसेना, ललित मंडावी, लोमश मेरावी, कोमल किशोर चंद राम पाटिल, दुर्गा बनर्जी, अनिकेत सिंह,नगर सैनिक रवि, विकास महेंद्र राजपूत का विशेष योगदान रहा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button