थाना कोटा ग्राम नेवरा में शराबबंदी को लेकर विवाद, राधारानी महिला समूह ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में दी धमकी की शिकायत

थाना कोटा ग्राम नेवरा में शराबबंदी को लेकर विवाद, राधारानी महिला समूह ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में दी धमकी की शिकायत
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। थाना कोटा ग्राम नेवरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत चल रही पूर्ण शराबबंदी को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम नेवरा की राधारानी महिला समूह की समस्त सदस्यों ने थाना कोटा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
महिला समूह ने अपने आवेदन में बताया है कि ग्राम नेवरा पंचायत क्षेत्र में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है। आरोप है कि गांव के गोल्डी टोंडर, पुरूष गेंदले और मोनू साहू द्वारा लगातार महिला समूहों को गाली-गलौच कर मारने-पीटने की धमकी दी जा रही है।
आवेदन के अनुसार दिनांक 23.09.2026 और 24.09.2026 की शाम 07:00 बजे भी आरोपियों ने गाली-गलौच की एवं कृष्ण कुमार यादव को भी मारने-पीटने की धमकी दी।
इससे परेशान होकर समस्त महिला समूह ने दिनांक 26.09.2026 को थाना प्रभारी कोटा को आवेदन देकर आरोपियों पर उचित कार्यवाही की मांग की है। आवेदन में पूनम यादव, करुणा, अंजली बघेल, ललिता ध्रुव सहित समस्त महिलाओं के समर्थन है।
शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला समूह की सदस्य ।


