छत्तीसगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कवर्धा, 25 सितंबर 2026। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बालमुकुंद चंद्रवंशी तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अश्वनी यदु, सभापति जनपद पंचायत पंडरिया, श्री सेवाराम कुर्रे, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया एवं श्री परषोत्तम निर्मलकर, अध्यक्ष जनभागीदारी प्रबंधन समिति, नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी चंद्राकर, द्वितीय स्थान सुनील मिले एवं तृतीय स्थान विनोद कुमार ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कॉपी एवं पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन तथा श्री रोहित रजक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, ब्लॉक पंडरिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा के सभी प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्री झगर साहू, प्राध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, अध्ययन एवं प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं जीवन-दर्शन से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button