छत्तीसगढ़

करगी रोड कोटा में पोषण माह कार्यक्रम संपन्न, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9/2 में बच्चों को दिया गया सुपोषण का संदेश : मुख्य अतिथि श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 9 भाजपा वरिष्ठ नेता

करगी रोड कोटा में पोषण माह कार्यक्रम संपन्न, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9/2 में बच्चों को दिया गया सुपोषण का संदेश : मुख्य अतिथि श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 9 भाजपा वरिष्ठ नेता

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। करगी रोड कोटा विधानसभा ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे पोषण माह 2026 के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9/2, करगी रोड कोटा में पोषण माह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी उपस्थित होकर अपनी सहभागिता की और माताओं-बच्चों को सुपोषण के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती सीमा दिगस्कर, कार्यकर्ता मीरा नायक, अनीता साहू, मंजू साहू और शांति साहू, श्याम भाई साहू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित थे। आंगनबाड़ी द्वारा मिलन सेवा और सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की।

इस दौरान बच्चों द्वारा सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button