छत्तीसगढ़

थाना रतनपुर बिलासपुर कलमीटार रोड में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले गुण्डा बदमाश पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

थाना रतनपुर बिलासपुर कलमीटार रोड में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले गुण्डा बदमाश पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को किया गया जप्त।।
घर के सामने फटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट करने वाले 03 अन्य आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. धनजीर शिकारी पिता रामनाथ शिकारी उम्र 23 साल निवासी जेजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग।2. प्रताप सूर्यवंशी पिता स्व. बुधराम सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी अकलतरी थाना रतनपुर,
  2. आदित्य सूर्यवंशी पिता मोहितराम सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी भरारी थाना रतनपुर,
  3. अविनाश सूर्यवंशी पिता मनोज सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी भरारी थाना रतनपुर,
    दिनांक 17.11.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति कलमीटार रोड शराब भट्ठी के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर राह चलने वालों को डरा धमका रहा है, जिसकी सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, बदमाश को पकड़ने पुलिस टीम कलमीटार शराब भट्ठी के पास रवाना किया, जहाँ चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे धनजीर शिकारी निवासी जेंजराडीह को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाकर उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, व ग्राम भरारी निवासी प्रार्थिया सरिता ताम्रकार के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर में थी उसी समय इसके गाँव के आदित्य सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी व अविनाश सूर्यवंशी प्रार्थिया के घर के सामने फटाखा फोड़ रहे थे, जिन्हे प्रार्थिया के द्वारा घर से दुर फटाखा फोंड़ने के लिये बोलने पर उक्त व्यक्तियों के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किये हैं कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये आरोपी आदित्य सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी व अविनाश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. विकास सेंगर, कौशल राम खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे,देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button