छत्तीसगढ़

NTPC सीपत में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन, सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 कला निकेतन सभागार में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर

NTPC सीपत में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन, सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 कला निकेतन सभागार में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 18.11.206 को कला निकेतन सभागार में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर सम्मिलित हुए।
इस कार्यशाला में साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरैस्ट, एपीके जैसे फेक फ़ाइल से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी मुख्य अतिथि श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि श्री रजनीश सिंह (आईपीएस) जिला पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उपस्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं, सीआईएसएफ के बल सदस्य एवं अन्य कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही एसबीआई शाखा प्रबंधक श्रीमती श्रीष्टि चौहान, द्वारा डिजिटली ठगे जाने पर तुरंत इसकी जानकारी अपने बैंक शाखा या उपलब्ध महत्वपूर्ण शिकायत संपर्क नंबरों पर देने से आर्थिक हानि होने से बचने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रमुख सीपत द्वारा मुख्य अतिथि श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि श्री रजनीश सिंह (आईपीएस) जिला पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्री अशोक सरकार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), श्री भक्त वत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) एवं श्री कुंदन राठौड़, विभागाध्यक्ष, विजिलेंस, श्री शलभ निगम, प्राचार्य बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button