छत्तीसगढ़

थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार।

थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार।

विडियो वायरल नहीं करने के नाम पर आरोपिया द्वारा 2,00000 रू का उगाही किया गया है।
नाम आरोपी :-
01.- प्राची कश्यप पिता अशोक कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी गौठान के पास लोफंदी थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग.।
विवरणः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूर्या सोनी पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी खपरगंज कल्लू बाडा थाना सिटी जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 18.11.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपिया वर्ष 2025 में दुकान में काम करने के लिए आयी थी एवं 03 वर्ष तक दुकान में काम कर चली गयी थी। जिसका राशि भुगतान कर दिया गया था, उसी दौरान आरोपिया एवं प्रार्थी से जान पहचान होने पर फोन के माध्यम से चैटिंग कर बात चीत करते एवं एक दुसरे के परिचय पश्चात साथ में खिंचे गये फोटो को अन्य को वायरल कर सामाजिक रूप से अपमानित करने के एवज में रकम मांग कर ब्लैकमेलिंग एवं झुठे केश में फसा देने की धमकी देने पर प्रार्थी के द्वारा लोक लाज के भय से आरोपिया को 2,00000 रु आनलाईन एवं नगदी के रूप में दिया है। आरोपिया द्वारा बार-बार फोन कर विडीयो वायरल करने की धमकी देकर पैसा की मांग करना एवं नहीं देने पर आत्महत्या करने धमकी देना, कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक-692/26 धारा 308(2),296,351 (3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के संबंध में श्रीमान-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराकर आरोपिया को त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपिया को आज दिनांक 18.11.26 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button