छत्तीसगढ़

उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर,18 नवंबर 2026/ राजस्व अनुविभाग बिलासपुर के आठ ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटित करने के लिए 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक ग्राम पंचायतों, स्थानीय नगरीय निकायों, महिला स्व-सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, अन्य सहकारी समितियों, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रमों, लैम्प्स तथा वन सुरक्षा समितियों से आवेदन मंगाए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलासपुर कार्यालय में आवेदन 2 दिसंबर 2026 तक कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सीलबंद लिफाफे में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन परसाही, पौंसरा, गतोरी, समतला, मटियारी, खैरखुंडी, मानिकपुर और नवगवां ग्राम पंचायतों के लिए आमंत्रित हैं।सहकारी समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों का आवेदन की तारीख से कम से कम तीन माह पहले पंजीकृत होना आवश्यक है। आवेदक संस्था कार्यरत हो तथा उसे सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button