छत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है इसे जन-आंदोलन बनाना हमारा कर्तव्य : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है इसे जन-आंदोलन बनाना हमारा कर्तव्य : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बिल्हा विधानसभा 15 सितंबर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने आज नगर पंचायत बिल्हा के जनपद सभाकक्ष में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा, सुशासन और अंत्योदय का मंत्र दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसे हमें जन-आंदोलन बनाना है।

श्री कौशिक ने सेवा पखवाड़ा के लिए

  1. हर पंचायत में सेवा कार्य: सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
  2. स्वास्थ्य और कल्याण शिविर: अनुभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग उपकरण वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण और सुपोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
  3. जनभागीदारी सुनिश्चित हो: केवल शासकीय औपचारिकता न हो। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद कार्यालय में जमा करें और सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता, सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

बैठक में श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी शासकीय भवनों में सोलर जागरूकता और ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा, जिला महामंत्री एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, जिला पंचायत सदस्य, उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button