छत्तीसगढ़

दहशतगर्दी करते थाना सिटी कोतवाली के आरोपी अंकुश यादव गुण्डा बदमाश को धारदार चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।

दहशतगर्दी करते थाना सिटी कोतवाली के आरोपी अंकुश यादव गुण्डा बदमाश को धारदार चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
जप्त हथियार – 01 नग धारदार चाकू
नाम आरोपी :-

  1. अंकुश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी टीकरापारा यादव मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही कर क्षेत्र में अडेबाजों, आदतन बदमाशों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनांक – 14.09.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि आरोपी अंकुश यादव के द्वारा ज्वाली नाला मेडिकल काम्पलेक्स के पीछे मैदान के पास धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी अंकुश यादव को पकडा गया जिनके पास धारदार 01 नग चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 519 / 26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button