आधार पंजीयन केंद्रों के संचालन के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक।

आधार पंजीयन केंद्रों के संचालन के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। 15 सितम्बर 2026/ जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर द्वारा जिले के चार जनपदों के ग्राम पंचायत कार्यालयों में आधार पंजीयन केंद्रों के संचालन के लिए इच्छुक आवेदकों से 30 सितम्बर 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। आवेदन बंद लिफाफे में कलेक्टर, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर के नाम से प्रस्तुत किये जा सकते है। चयन मापदंड पूर्ण होने के बाद चयनित आधार केंद्र संचालक को 1 लाख 50 हजार रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर के नाम से डीडी के रूप में जमा करना होगा। साथ ही जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर के साथ हस्ताक्षरित अनुबंध भी किया जाएगा। अधिक जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया एवं आवेदन पत्र बिलासपुर जिले की शासकीय वेबसाइट www.bilaspur.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।



