छत्तीसगढ़

थाना सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई 2 अलगअलग मामलों में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने, आतंक फैलाने वाला शातिर आरोपी महेश कुमार साहू उर्फ भोला को किया गिरफ़्तार।

थाना सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई 2 अलगअलग मामलों में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने, आतंक फैलाने वाला शातिर आरोपी महेश कुमार साहू उर्फ भोला को किया गिरफ़्तार।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट
दो अलग-अलग अपराधों में एक ही आरोपी निकला मास्टरमाइंड, स्कूटी एवं मोटरसाइकिल को किया था आग के हवाले, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस, पिता – मुन्ना लाल साहू, उम्र – 29 वर्ष।
निवासी: भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
1, प्रथम मामला (अपराध क्र. 1288/2026, धारा 326(g) BNS):
दिनांक 10.09.2026 की रात्रि करीब 12:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य, सूर्या चौक चिंगराजपारा (द्वारका प्रसाद यादव के किराए के मकान) में खड़ी प्रार्थीया गौरी देवांगन की स्कूटी (क्रमांक CG 10 BE 3159) में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी, जिससे स्कूटी एवं अन्य सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संबंध में थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

  1. द्वितीय मामला (अपराध क्र. 1320/2026, धारा 119(1), 296, 351(2), 326(f) BNS):
    दिनांक 13.09.2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे प्रार्थी नफीस खान निवासी बंधवापारा के साथ आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसों की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर मां-बहन की अशील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा प्रार्थी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 EE 7267) को चोरी कर बंधवापारा भंडारी प्लांट रोड के पास ले जाकर जला दिया गया। इस संबंध में भी थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी: श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसने दिनांक 13.09.2026 की रात नफीस खान की मोटरसाइकिल को चोरी कर जलाया था, तथा इसके पूर्व दिनांक 10.09.2026 को सूर्या चौक चिंगराजपारा में गौरी देवांगन की स्कूटी में भी बोतल से पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया था। प्रकरण में अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button