छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा के रामा वैली में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा के रामा वैली में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामा वैली में आयोजित सप्ताहव्यापी श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक विशेष रूप से शामिल हुए।प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई। भगवान शिव की प्रतिमा, वैदिक ध्वजाओं और पवित्र कलशों को सिर पर धारण कर हजारों श्रद्धालु भक्तिमय गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने भी कलश यात्रा में सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर “ॐ नमः शिवाय” और “बम बम भोले” के जयघोष से सम्पूर्ण रामा वैली को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर श्री धरमलाल कौशिक ने कहा : “श्री शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, यह हमारे संस्कारों और आस्था को जागृत करने का माध्यम है। कलश यात्रा के माध्यम से भगवान शिव की कृपा, धर्म और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचा है। मैं भगवान महादेव से प्रार्थना करता हूं कि वे समस्त क्षेत्रवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। बिल्हा क्षेत्र सदा शिवमय रहे।” भक्तिमय वातावरण और शिवभक्ति से ओत-प्रोत यह दृश्य अत्यंत मनोहारी था। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान और पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई थी। क्षेत्रवासियों में उत्साह कलश यात्रा और कथा शुभारंभ में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, समाजसेवी, महिला मंडल एवं युवा साथी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button