देश दुनिया

बिजली की तारों के ऊपर ही बनवा दी बिल्डिंग की दीवार

दुगरी इलाके में पावरकॉम और नगर निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर से बिजली की लाइव तारों को निकाला जा रहा है और हैरानी की बात यह है कि तारों के ठीक ऊपर दीवार तक चुन दी गई है। इलाका निवासी प्रिंस लांबा ने बताया कि उन्होंने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत नगर निगम कमिश्नर और पावरकॉम के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी। लेकिन दोनों ही विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रिंस लांबा ने आरोप लगाया कि जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा, तो विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेंगे। इस मामले में जब मॉडल टाउन एक्सईएन तरसेम बैंस से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह डेड लाइन है, लेकिन नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति इस तरह इमारत के अंदर से बिजली की लाइन नहीं निकाल सकता। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जेई (JE) की ड्यूटी लगा दी गई है, जो मौके पर जाकर जांच करेगा और तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा। दुगरी इलाके में लापरवाही की तस्वीर।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button