छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर, बिलासपुर पुलिस का संदेश : “आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास।”

बिलासपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर, बिलासपुर पुलिस का संदेश : “आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास।”

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट दिनांक 09.08.2026
गुम हुए मोबाइल की रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में प्रथम स्थान पर
वर्ष 2026 में अब तक 1250 मिसिंग मोबाइल किए गए रिकवर, लगभग 30 लाख रुपये कीमत के 202 मोबाइल फोन लौटाकर मनाया गया “अर्पण” कार्यक्रम
“आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास”
➡️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया जा रहा है।
➡️ वर्ष 2026 में अब तक बिलासपुर पुलिस द्वारा 1250 मिसिंग मोबाइल फोन रिकवर कर संबंधित मोबाइल स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। गुम मोबाइल रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने में बिलासपुर पुलिस राज्य में प्रथम स्थान पर है।
➡️ स्वतंत्रता दिवस उत्सव के अवसर पर “चेतना अभियान” के तहत 202 नग गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए।
➡️ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर आई खुशी और मुस्कान, लोगों ने बिलासपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
➡️ कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल द्वारा आमजनों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया तथा भारत सरकार के बहुउपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन “संचार साथी” की जानकारी दी गई।
चेतना अभियान के तहत “अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर की टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित सीमावर्ती राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की गई।
इसी क्रम में 202 नग मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, बरामद कर आज दिनांक 09.08.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल स्वामियों को वापस किया गया।
मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
कई ऐसे लोग, जिन्होंने अपने कीमती मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, जब उन्हें उनका मोबाइल फोन वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। मोबाइल धारकों ने बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय एवं जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक
“अर्पण” कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को साइबर सेल बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी एवं टीम द्वारा वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए बहुउपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन “संचार साथी” के संबंध में जानकारी देते हुए नागरिकों को इसके उपयोग एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।
वर्ष 2026 में 1250 मोबाइल रिकवर
बिलासपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 1250 गुम मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। गुम मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के मामले में बिलासपुर पुलिस पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है।
स्वतंत्रता दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष “चेतना अभियान” के अंतर्गत मोबाइल फोन की बरामदगी एवं वितरण में एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर एवं बिलासपुर जिले के समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं एसीसीयू) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री परमेश्वर तिलवार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं मोबाइल धारक उपस्थित रहे।
बिलासपुर पुलिस का संदेश —
“आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास।”

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button