देश दुनिया

फंगस-पत्तों के सड़न को रोकने का आसान तरीका, हल्दी-हींग से तैयार करें पौधों के लिए टॉनिक, गार्डन हमेशा रहेगा हरा-भरा

ऐसे में लोग बाजार से महंगे केमिकल उत्पाद खरीदते हैं, लेकिन इनका अधिक इस्तेमाल पौधों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर आप अपने पौधों की देखभाल नेचुरल तरीके से करना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से एक ऑर्गेनिक टॉनिक तैयार कर सकते हैं. ये टॉनिक पौधों को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ उन्हें फंगस और कीटों से बचाने में भी मदद कर सकता है.

ऑर्गेनिक टॉनिक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप दूध (लगभग 150 एमएल)
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 2 चुटकी हींग
  • गुड़ के 2 टुकड़े
  • थोड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक
  • 5 लीटर पानी

टॉनिक बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एक बड़ी प्लास्टिक की बाल्टी में 10 लीटर पानी भर लें. इसके बाद गुड़ के टुकड़ों को थोड़ा गुनगुने पानी में अच्छी तरह घोल लें और इस घोल को बाल्टी में डाल दें.

अब पानी में दूध, हल्दी और हींग मिलाएं. लकड़ी की डंडी की मदद से पूरे मिश्रण को अच्छी तरह चला लें ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छे से मिल जाएं. हल्दी और हींग में प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पौधों को फंगस और कई तरह के हानिकारक कीड़ों से बचाने में मदद कर सकते हैं.

इसके बाद इसमें थोड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक मिला दें. इसमें मौजूद शुगर और अन्य तत्व पौधों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में सहायक माने जाते हैं. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर किसी छायादार जगह पर 2 से 3 दिनों के लिए रख दें. इस दौरान सुबह और शाम एक बार लकड़ी की डंडी से मिश्रण को हिलाते रहें.

कैसे करें इस्तेमाल?
करीब 3 दिन बाद यह ऑर्गेनिक टॉनिक उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा. आप इसे सीधे पौधों की जड़ों के पास मिट्टी में डाल सकते हैं. यदि इसे पत्तियों पर स्प्रे करना चाहते हैं, तो पहले मिश्रण को कपड़े या बारीक छन्नी से छान लें और फिर स्प्रे बोतल की मदद से छिड़काव करें. यह आसान गार्डनिंग टिप आपके पौधों को स्वस्थ, हरा-भरा और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती है. साथ ही, यह केमिकल उत्पादों की तुलना में एक किफायती और प्राकृतिक विकल्प भी है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button