भाजयुमो कैंप मंडल की 36 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित, अमित कुमार ने युवाओं को सौंपी संगठन की जिम्मेदारी

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कैंप मंडल की नवीन मंडल कार्यसमिति एवं 36 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के निर्देशन में और कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह की सहमति से नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय युवाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में सूर्या तिवारी, श्याम जायसवाल, बी. संतोष कुमार, रजत शाह, अंकुर पाण्डेय, अभिषेक भगत, रित्विक जैन, आकाश सिंह एवं नोहर प्रसाद साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं संदीप यादव एवं परमजीत सिंह को महामंत्री, शुभम शाह, रौनक यादव, आकाश पाण्डेय, सुमित साहू, मयूर टूमने, धीरज यादव एवं अंकित सारथी को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार सोनी को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मोहित गहलोत को सोशल मीडिया प्रभारी, अभय मिश्रा को मीडिया प्रभारी, वैभव तिवारी को सह मीडिया प्रभारी, सचिन वर्मा को प्रवक्ता, नवीनचंद सालिक को कार्यालय मंत्री, सतीश पॉल को सह कार्यालय मंत्री, अभिषेक कतराने को मन की बात प्रमुख, वेदराम साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख, ज्ञानप्रकाश चौहान को आईटी सेल प्रभारी, विशाल साव को खेल एवं कला प्रमुख, रणवीर सिंह (प्रिंस) को प्रशिक्षण प्रमुख तथा अमित सिंह को सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है।
मंडल कार्यकारिणी में भी बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का अवसर देने वाला सशक्त मंच है। नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में युवाओं को संगठन से जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।


