छत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करते एक महिला एवं एक पुरुष गिरफ्तार, 140 पाव देशी शराब एवं मोटरसाइकिल सहित कुल 31,200/- रुपये का मशरूका थाना कुंण्डा पुलिस ने किया जप्त।

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करते एक महिला एवं एक पुरुष गिरफ्तार, 140 पाव देशी शराब एवं मोटरसाइकिल सहित कुल 31,200/- रुपये का मशरूका थाना कुंण्डा पुलिस ने किया जप्त।

थाना कुंण्डा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक- 17.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कुंण्डा स्थित रघुवीर चौहान की दुकान के पास दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त एक महिला एवं एक पुरुष को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार्तिक साहू पिता भरत साहू, उम्र 28 वर्ष एवं साधना साहू उर्फ जंगो बाई, उम्र 26 वर्ष, निवासी धापापारा कुंण्डा, थाना कुंण्डा, जिला कबीरधाम के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी कार्तिक साहू के कब्जे से 52 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 9.360 बल्क लीटर, कीमत 4,160/- रुपये तथा एक पुरानी मोटरसाइकिल कीमत 20,000/- रुपये बरामद की गई। वहीं आरोपी साधना साहू के कब्जे से 88 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 15.840 बल्क लीटर, कीमत 7,040/- रुपये बरामद की गई।

इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 140 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 25.200 बल्क लीटर, कीमत 11,200/- रुपये एवं एक मोटरसाइकिल कीमत 20,000/- रुपये, कुल मशरूका 31,200/- रुपये जप्त किया गया।

उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 191/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही कबीरधाम, जिला के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री अमित कश्यप के नेतृत्व में थाना टीम से उप निरीक्षक जय राम यादव, प्रधान आरक्षक अरुण बघेल, प्रधान आरक्षक भोला यादव, आरक्षक कल्याण गेंद्रे, आरक्षक हिरेश सिंह, आरक्षक जयंत पटेल, महिला आरक्षक नुमति साहू एवं सैनिक रवि सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button