खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियास्वास्थ्य/ शिक्षा

दुर्ग बायपास टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए लगा विशेष नेत्र जांच शिविर, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित सफर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुर्ग शिवनाथ एक्सप्रेसवे लिमिटेड (DSEPL) द्वारा TATA के सहयोग से 17 नवंबर को दुर्ग बायपास टोल प्लाजा, NH-53 पर विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ DSEPL-TATA के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की आंखों की नियमित जांच सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। दृष्टि संबंधी छोटी सी समस्या भी वाहन संचालन के दौरान बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

शिविर में मोटर वाहन चालकों और यात्रियों की आंखों की जांच कर उन्हें दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल में टोल प्लाजा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वाहन चालकों और यात्रियों ने भी इस प्रयास की सराहना की।
DSEPL-TATA की यह पहल “सुरक्षा सर्वोपरि – सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित सफर” के संदेश को आगे बढ़ाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button