छत्तीसगढ़

साधु-संतों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कवर्धा में उमड़ा संत समाज एवं श्रद्धालुओं का जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन

साधु-संतों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कवर्धा में उमड़ा संत समाज एवं श्रद्धालुओं का जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। केंद्रीय कारागृह, जोधपुर में निरुद्ध 87 वर्षीय वयोवृद्ध संत पूज्य श्री आशारामजी बापू की गंभीर एवं बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ की संत महासभा के तत्वावधान में कवर्धा में विशाल जनआक्रोश रैली निकाली गई। रैली में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों की संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं जागरूक नागरिकों ने शामिल होकर अपनी एकजुटता एवं समर्थन प्रकट किया।

इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या जी, आजीवन निराहार संत गौतम आनंद जी, डॉ. रूपेश जी महाराज (कथा व्यास, रायपुर), महामंडलेश्वर जितेश्वरानंद जी महाराज, श्रीमद्भागवताचार्य लक्ष्मीकांत मोहन महाराज (रायपुर), आचार्य हिमांशु मिश्रा जी (रायपुर), रामा भाई एवं अनिता दीदी सहित दर्जनों वरिष्ठ संत-महात्माओं एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में संत समाज ने पूज्य बापूजी के गिरते स्वास्थ्य एवं उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप पूज्य बापूजी को जोधपुर स्थित आयुर्वेदिक आरोग्यम् हॉस्पिटल में उपचार एवं भर्ती की सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उन्हें वहाँ उपचार हेतु ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसे लेकर संत समाज एवं श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है।

रैली के समापन पर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी को सौंपा गया। ज्ञापन में पूज्य बापूजी को तत्काल उनकी पसंद के अस्पताल में समुचित चिकित्सा सुविधा, 24 घंटे अनुकूल परिचारक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा जेल में मानवीय गरिमा के अनुरूप सभी बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित करने की मांग की गई।

साथ ही अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम पर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगाने एवं न्यायालयीन आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

इस विशाल जनआक्रोश रैली के माध्यम से संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने एक स्वर में शासन-प्रशासन से अपील की कि पूज्य संत के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र उचित चिकित्सा एवं मानवीय राहत उपलब्ध कराई जाए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button