छत्तीसगढ़

छिंदभोग में धान खरीदी केंद्र का भव्य शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत – अब गांव में ही बिकेगी उपज, कौशिक ने किया पूजा-अर्चना कर उद्घाटन, कौशिक बोले – अन्नदाता का सम्मान, किसान का उत्थान और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण ही हमारी सरकार का संकल्प है

छिंदभोग में धान खरीदी केंद्र का भव्य शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत – अब गांव में ही बिकेगी उपज, कौशिक ने किया पूजा-अर्चना कर उद्घाटन, कौशिक बोले – अन्नदाता का सम्मान, किसान का उत्थान और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण ही हमारी सरकार का संकल्प है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने विकासखंड पथरिया के ग्राम छिंदभोग में धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्नदाता किसान भाइयों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री कौशिक ने किसानों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
श्री कौशिक ने कहा कि धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने में सुविधा मिलेगी। अब किसानों को अपनी धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, समय और धन दोनों की बचत होगी। यह व्यवस्था किसानों के परिश्रम को सम्मान देने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आर्थिक सशक्तीकरण और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्री कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार ने धान खरीदी की दर, प्रति एकड़ खरीदी की सीमा और भुगतान की व्यवस्था को किसानों के हित में बनाया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, एकमुश्त भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था से किसान आज खुशहाल है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और यहां का किसान ही हमारी असली ताकत है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसानों को टोकन, तौल और भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और खरीदी केंद्र में छाया, पानी, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अंत में श्री कौशिक ने कहा कि अन्नदाता का सम्मान, किसान का उत्थान और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण ही हमारी सरकार का संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर जनपद पंचायत के पदाधिकारी, सरपंच, पंच, सहकारी समिति के पदाधिकारी, किसान भाई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button