देश दुनिया

गायों को 2100 किलो हरा चारा व 500 किलो फल बंदरों को खिलाए

निर्जला एकादशी पर गुरुवार को राजापार्क स्थित पंचवटी सर्किल पर पशु-पक्षियों की सेवा की। गाय, कुत्ते, बिल्ली, बंदर और पक्षियों के लिए खाद्य सामग्री एकत्र कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाई।

पशु प्रेमियों ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। पशु प्रेमी गुलशन भाटिया ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य भोजन और पानी के लिए संघर्ष कर रहे जीवों तक सहायता पहुंचाना था। गायों के लिए हरा चारा, गुड़ और सब्जियां, कुत्तों-बिल्लियों के लिए दूध व पक्षियों के लिए दाना तथा बंदरों के लिए फल, चने और मूंगफली एकत्र की गई। भंडारे में जुटी सामग्री को स्वयंसेवकों और पशु प्रेमियों की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचाकर पशु-पक्षियों को खिलाया। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने राहगीरों को भी प्रसाद वितरित किया और जीवों की सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

3653 किलो भंडारा सामग्री

2100 किलो हरा चारा

500 किलो हरी सब्जियां

500 किलो फल

251 किलो दूध

151 किलो सादी छाछ

151 किलो चने व मूंगफली

500 कुत्तों-बिल्लियों के लिए पैकेट पैक्ड फूड।

निर्जला एकादशी; राजापार्क में पशु-पक्षियों के नाम भंडारा

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button