छत्तीसगढ़

न्यायधानी में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ, पांच संभागों के 845 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा l

न्यायधानी में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ, पांच संभागों के 845 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा l

छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l 3 सितम्बर 2026/न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में हुआ। चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 845 खिलाड़ी एवं 150 ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ मार्चपास्ट कर खेल भावना का परिचय दिया।

शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : सुशांत शुक्ला
मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी, जब बच्चे पढ़ेंगे, खेलेंगे और विकास की नई राह गढ़ेंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश में बन रहा खेलों के लिए बेहतर माहौल : भूपेंद्र सवन्नी
विशिष्ट अतिथि एवं क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। बस्तर खेल महोत्सव और सरगुजा खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेल प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ करियर के अवसर : कलेक्टर संजय अग्रवाल
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। आज खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए करियर के भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पांच संभागों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा :-
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाएं बिलासपुर के प्रमुख खेल मैदानों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें बेसबॉल, तैराकी एवं वाटरपोलो सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। बेसबॉल की स्पर्धाएं छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान तथा तैराकी एवं वाटरपोलो की स्पर्धाएं संजय तरण पुष्कर, बिलासपुर में आयोजित की जा रही हैं।

खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था :-
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर श्री अश्वनी कुमार भारद्वाज ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल सहित सभी लोगों के लिए आवास, शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति :-
शुभारंभ समारोह में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. भारती दुबे ने किया। मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में श्री आशीष मिश्रा एवं श्री शाहिद हुसैन ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।

अतिथियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति :-
इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री अश्वनी कुमार भारद्वाज, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्षा शर्मा, सहायक संचालक खेल श्री जी.डी. गर्ग, बीईओ बिल्हा श्री भूपेंद्र कौशिक, बीईओ कोटा श्री गोपाल दुबे, श्री सुशील मिश्रा, डॉ. सुरेश शुक्ला, श्री रितेश सिंह (अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ), श्री मृत्युंजय शर्मा (सचिव), श्री अजय त्रिपाठी, श्री सुभाष त्रिपाठी एवं श्री अभ्युदय तिवारी, डॉ. गायत्री तिवारी प्राचार्य पीएमश्री स्कूल सरकंडा सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button