छत्तीसगढ़

आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सीपत पुलिस के द्वारा अपराधियों पर कसा गया शिकंजा। आर्म्स एक्ट में तहत तीन गुंडा बदमाशों और स्थाई वारंट में चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। आगे भी रहेगी कार्यवाही जारी।

आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सीपत पुलिस के द्वारा अपराधियों पर कसा गया शिकंजा। आर्म्स एक्ट में तहत तीन गुंडा बदमाशों और स्थाई वारंट में चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। आगे भी रहेगी कार्यवाही जारी।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट
आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी गण –

  1. सोहन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 33 साल निवासी बाजारपारा सीपत
  2. अमलेश उर्फ छोटू साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 29 वर्ष साकिन मडई
  3. राजकुमार केंवट पिता घनाराम केंवट उम्र 29 साल निवासी कौडिया
    गिरफ्तार स्थाई वारंटियों का नाम-
  4. जेठूराम वागले पिता स्व छेदूराम वागले उम्र 72 साल निवासी जांजी
  5. मुन्ना लाल पिता छेदी लाल उम्र 65 साल निवासी पंधी
  6. महेंद्र केंवट पिता जवाहर केंवट उम्र 28 साल निवासी सेलर
  7. नील कमल सूर्यवंशी पिता स्व पलटन लाल उम्र 46 साल निवासी सेलर
    पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शांति पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हो सके इसलिए आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्वाही करने का निर्देश दिया गया है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.09.2026 को सीपत पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के गुण्डा बदमाश (1) सोहन वर्मा (2) अमलेश उर्फ छोटू साहू (3) राजकुमार केंवट को गांव में लोगो को धारदार तलवार हाथ में रखकर लहराते हुए डराते, धमकाते हुए पाये जाने से आम्र्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं थाना सीपत क्षेत्र के लंबे समय से फरार, चार स्थाई वारंटियों को पकड़कर संबधित न्यायालयों में पेश किया गया है। सीपत पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button