छत्तीसगढ़

सरकंडा थाना एवं ACCU की टीम की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दो पहिया वाहन व मोबाइल चोरी का खुलासा, चोरी की दो पहिया वाहनों एवं मोबाइल के साथ विधि से संघर्षरत बालक (अपचारी) संरक्षण में, 01 पल्सर मोटरसाइकिल, 01 प्लेजर स्कूटी एवं 01 सैमसंग मोबाइल बरामद कर किया गया जप्त l

सरकंडा थाना एवं ACCU की टीम की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दो पहिया वाहन व मोबाइल चोरी का खुलासा, चोरी की दो पहिया वाहनों एवं मोबाइल के साथ विधि से संघर्षरत बालक (अपचारी) संरक्षण में, 01 पल्सर मोटरसाइकिल, 01 प्लेजर स्कूटी एवं 01 सैमसंग मोबाइल बरामद कर किया गया जप्त l

छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर से भूपेन्द्र साहू की रिपोर्ट
घटना का संक्षिप्त विवरण : दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थी सलीम मिरी (उम्र 30 वर्ष) द्वारा थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.08.2026 की रात्रि उनके कमरे के बाहर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 BM 1677) को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1242/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं खुलासा : मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस एवं ACCU की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान अपचारी बालक ने उक्त पल्सर मोटर साइकिल को वाइजर का तार डायरेक्ट कर चोरी करना स्वीकार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक ने अन्य चोरियों का भी खुलासा किया, जिसमें साइंस कॉलेज के पास स्थित एक घर से सैमसंग मोबाइल (काले रंग का) एवं खपरगंज जवाली नाला रोड (सिटी कोतवाली) से एक प्लेजर स्कूटी (क्रमांक CG 04 MX 7653) चोरी करना बताया।

जप्ती कार्यवाही – अपचारी बालक की निशानदेही पर ज्योति होटल सीपत रोड के पीछे स्थित पानी टंकी के पास से चोरी की पल्सर बाइक, प्लेजर स्कूटी एवं उसकी जेब से चोरी का
सैमसंग मोबाइल बरामद कर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

आगामी कार्रवाई : मामले में आरोपी के विधि से संघर्षरत बालक (बाल अपचारी) होने के कारण नियमानुसार माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button