नवागढ़ में विधानसभा की ब्राह्मण शक्ति का महासंगम

नवागढ़ में विधानसभा की ब्राह्मण शक्ति का महासंगम
सैकड़ों समाजजनों की मौजूदगी में संगठन विस्तार का शंखनाद,
नरेंद्र शर्मा बने विधानसभा अध्यक्ष
देव यादव सबका संदेश न्यूज बेमेतरा नवागढ़
नवागढ़। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को ब्राह्मण समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक चेतना का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। मिलन मंगल भवन में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के जिला स्तरीय संगठन विस्तार एवं पदाधिकारी घोषणा समारोह में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से पहुंचे सैकड़ों विप्र बंधुओं ने भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
समाज के आगे आए युवा : मिश्रा
मुख्य अतिथि एवं सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और संगठन समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। संगठित समाज ही सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की पहचान केवल उसकी विद्वता से नहीं, बल्कि उसकी एकजुटता से भी होती है। उन्होंने समाज को नई पीढ़ी से जोड़ने और सामाजिक नेतृत्व विकसित करने पर जोर दिया।
विधानसभा क्षेत्र में करेंगे समाजिक जनगणना : दीवान
प्रदेश सचिव विकास धर दीवान ने कहा कि नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार समाज का इतना व्यापक और प्रभावशाली एकत्रीकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव सामाजिक जनगणना कर प्रत्येक परिवार का डाटा तैयार किया जाएगा। इससे समाज की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संवाद और सहयोग की मजबूत व्यवस्था बनाना है।
जिलाध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, महिला मंच जिला उपाध्यक्ष वर्षा गौतम, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य विनायक दीवान तथा दुर्ग संभाग महासचिव चंद्रिका प्रसाद शर्मा ने भी समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और संगठन सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार रखे।
संगठन विस्तार की बड़ी घोषणा, नरेन्द्र अध्यक्ष, राकेश एवं विनोद तिवारी जिला उपाध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ शिरीष शर्मा द्वारा राकेश तिवारी एवं विनोद तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, अजय तिवारी एवं अनिल त्रिपाठी को दुर्ग संभाग सचिव, दीपक तिवारी, शिवम तिवारी एवं राजेश धर दीवान को जिला सचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा जितेंद्र तिवारी को जिला महासचिव, सुदीप शर्मा को जिला संगठन सचिव, कृपाशंकर त्रिपाठी एवं अभिषेक पाठक को जिला प्रचार सचिव तथा सृजन दीवान को दुर्ग संभाग सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं नरेंद्र शर्मा को नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष, प्रवीर दत्त दुबे को नवागढ़ तहसील अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा को नांदघाट तहसील अध्यक्ष, रामनारायण पाठक को नवागढ़ नगर अध्यक्ष तथा मणिशंकर दीवान को मारो नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। माउंट एवरेस्ट अभियान एवं हॉर्स राइडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले कौस्तुभ धर दीवान तथा विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सिद्धांत शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झलक मिश्रा, रुद्र मिश्रा, अर्पित पाठक, निष्ठा शर्मा, परिधि शर्मा एवं राखी शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।
सैकड़ों समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
आयोजन में बंशीधर दीवान, रितेश शर्मा, रितेश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, रोशन धर दीवान, रितेश मिश्रा, दीपक चौबे, प्रफुल्ल तिवारी, दुर्गेश शर्मा, दिव्यम शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, डॉ. तोषण दुबे, पूर्णानंद तिवारी, प्रणय दीवान, देवेंद्र शर्मा, दीपक मिश्रा, शरद दीवान, श्रवण चौबे, सिद्धांत तिवारी, अभिषेक दीवान, कान्हा तिवारी, शरद पांडे, अभिजीत पाठक, केके मिश्रा, शिवनारायण पाठक, कमलेश दीवान, रूपेश दीवान, सुंदरम पाठक, राघवेन्द्र झा, अजय मिश्रा, शिवशंकर तिवारी, देवनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी, दीपक पांडे, संजय शर्मा, विजय मिश्रा, अभिषेक दीवान, राजेश पांडे, संतोष शर्मा, मौसम तिवारी,जयद्रथ पाण्डेय, प्रमोद पांडे, विष्णु प्रसाद मिश्र, योगेश शर्मा, निखिल पाण्डेय, कान्हा तिवारी, शिवकुमार तिवारी, कृष्णा तिवारी, शरद पांडे, सुन्दरम पाठक, शिवम पाठक, गणेश शर्मा, सतीश शर्मा, रवि दीवान, रूपेश दीवान, ध्रुव शर्मा, अनुपम दीवान, जितेंद्र उपाध्याय, सोनू मिश्रा, सुरेश तिवारी, सुरेश चौबे, नन्दकिशोर पांडे, सौरभ कौशल, कमलेश दीवान, आकाश दीवान, संतोष शुक्ला, अथर्व शर्मा, अजय शर्मा, हरीश अवस्थी, देवेंद्र तिवारी, आशुतोष तिवारी, बिहारी मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, दानी पांडे, रामानुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस विशाल सामाजिक सम्मेलन ने संगठनात्मक एकता, सामाजिक जनगणना, प्रतिभा सम्मान और नेतृत्व विकास के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का सशक्त संदेश दिया। समाजजनों की रिकॉर्ड उपस्थिति और संगठन विस्तार की घोषणाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि ब्राह्मण समाज अब नई ऊर्जा और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

