छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

450 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में लिया प्रशिक्षणकवर्धा, 21 मई 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित हुआ, जिसका समापन शासकीय स्वामी करपात्री जी स्कूल, कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, कराते, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों द्वारा सुबह एवं शाम नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में जिले के लगभग 450 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री दीपक सिन्हा पार्षद, श्री आर.बी. देवांगन डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रभारी खेल अधिकारी श्री केसलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न खेल संघों के प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल संचालन में श्री राजा जोशी, श्री प्रमोद कौशिक, श्री मोहम्मद गनी खान, श्री कुमार चन्द्रवंशी, श्री मोहम्मद साजिद खान, श्री युवराज प्रमाण, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, श्री आकाश राजपूत कराते संघ, श्री मनीष निषाद सहित सभी प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button