सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण 22 एवं 23 अक्टूबर को

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण 22 एवं 23 अक्टूबर को
जिला एवं विकासखंड स्तर के च्प्व् एवं थ्।व् को दिया जाएगा प्रशिक्षण’’अक्टूबर 2026// सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रशिक्षण 22 अक्टूबर 2026 को तथा विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन कार्य करने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री संदीप पटेल, श्री गिरिश कुमार भास्कर, श्री संजीव मंडल एवं श्री दिनेश सिंह चौहान को नामांकित किया गया है। वहीं, विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण के लिए श्री दिलीप उसेंडी, श्री अनिल कुमार कुर्रे, श्री मेघलाल मण्डावी एवं श्री कश्यप राम अहिर को मास्टर ट्रेनर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में जिले के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नारायणपुर एवं ओरछा के माध्यम से की जाएगी।

