युवा रत्न सम्मान योजना के तहत 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

युवा रत्न सम्मान योजना के तहत 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
कवर्धा,14 अक्टूबर 2026। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना संचालित किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष एक स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में एक-एक उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किये जाने का प्रावधान है। चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, झाल, प्रशस्ति, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान स्वरूप 5 लाख की राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हेतु चयनित युवा को 2.50 लाख तथा अन्य युवा रत्न सम्मानों हेतु चयनित प्रत्येक युवा को 1 लाख की सम्मान राशि के साथ पदक, शाल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेंगे। आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कबीरधाम में आवेदन जमा कर सकते है।।



