छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित 69 नग कफ सिरप ले जाते अप्पू यादव, बिहारी साहू को थाना कोटा एवं ACU संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (ONEREX COUGH SYRUP) बरामद

प्रतिबंधित 69 नग कफ सिरप ले जाते अप्पू यादव, बिहारी साहू को थाना कोटा एवं ACU संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (ONEREX COUGH SYRUP) बरामद

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। थाना कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रीज के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर अवैध बिक्री हेतु जा रहे हैं।

सूचना पर थाना कोटा एवं एसीसीयू बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया, जिनका नाम –1. धरमदास यादव पिता थानू राम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर 2. सुनील साहू पिता स्व. रामेश्वर साहू उम्र 38 वर्ष साकिन नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) का रहना बताया जिसके तलाशी तलाशी लेने पर –

01.आरोपी धरमदास यादव (अप्पू यादव) से सफेद रंग के थैले में रखे कुल 30 नग कफ सिरप की शीशियां (ONEREX COUGH SYRUP 100 ML) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3000 ML (3000 ग्राम) पाई गई।

02.आरोपी सुनील साहू (बिहारी) से भूरे रंग के बैग में रखे कुल 39 नग कफ सिरप की शीशियां (ONEREX COUGH SYRUP 100 ML) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3900 ML (3900 ग्राम) पाई गई।

👉 बरामद कुल 69 नग कफ सिरप की शीशियां, कुल मात्रा 6900 ML (6900 ग्राम), अनुमानित कीमत ₹6900/- को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोटा में धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर, रामलाल सोनवानी,एसीसीयू बिलासपुर से प्र.आर. देवमून पुहुप, आरक्षक महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button