पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संगठन की मजबूती, सक्रियता, जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर दिया जोर, तिफरा सिरगिट्टी मंडल की प्रथम संगठनात्मक बैठक 2026 हुई सम्पन्न, छ.ग. क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का विशेष मार्गदर्शन रहा l

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संगठन की मजबूती, सक्रियता, जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर दिया जोर, तिफरा सिरगिट्टी मंडल की प्रथम संगठनात्मक बैठक 2026 हुई सम्पन्न, छ.ग. क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का विशेष मार्गदर्शन रहा l
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर बिल्हा विधानसभा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार प्रदेश में चल रहे जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी, आत्मनिर्भर मंडल, टिफिन बैठक और प्रत्येक बूथ पर होने वाले बैठक के तहत बिल्हा विधानसभा के तिफरा सिरगिट्टी मंडल द्वारा आयोजित प्रथम संगठनात्मक बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और उसका विस्तार करना था। इस मौके पर कौशिक ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सक्रियता और जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया और महान स्वतंत्र सेनानी और महापुरषों जयंती मनाने के लिए आह्वन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से ही बढ़ती है। हमें पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मंत्र को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना होगा।
श्री कौशिक के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई। जहां पार्टी ने नए सदस्य जोड़ने और युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव साझा किए और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रेड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस अवसर पर जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरिचंद्र साहू, मंडल महामंत्री राजू मानिकपुरी, अजय कश्यप, जोन अध्यक्ष विजय मरावी, सीनू राव, पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा सभापति श्याम लाल बर्मन वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज दुबे, रामू साहू एवं मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे l


