छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जन निवारण शिविर में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जन निवारण शिविर में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल तिफरा बिलासपुर में “सुशासन तिहार-2026” में जन समस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिसमे वार्ड क्रमांक-5, 6, 7 एवं 8 के मतदातागण शिविर में उपस्थित थे, उपस्थित समस्त विभाग के अधिकारियों समस्या के त्वरित निवारण हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 1-अन्नप्राशन कार्यक्रम, 2-गोद भराई कार्यक्रम, 3-सुकन्या समृद्धि योजना पासबुक वितरण, 4-विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरण, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वह 5–वयवंदन कार्ड एवं 6–आयुष्मान कार्ड श्रम विभाग के द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना मुख्यमंत्री नानी सशक्तिकरण सहायता योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक अभियान सहायता योजना पंजीयन कार्ड श्रमिक कार्ड पीएम स्वयं सहायता निधि के तहत छोटे व्यवसाय जैसे फुटपाथ में सब्जी फल खाने की सामग्री एवं अन्य रोजमर्रा के जरूरत के समान विक्रेता को प्रथम ऋण 15000 रुपए द्वितीय ऋण 25000 हजार तृतीय ऋण 50000 दिया जाना है जिसमें 7% सब्सिडी दी जाती है का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया हितग्राही मूलक पेंशन योजना अंतर्गत पेंशन कार्ड एवं बीपीएल कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, एम आई सी सदस्य श्रीमती केसरी इंगोले, श्रीमती सीमा संजय सिंह, विजय मरावी जोन अध्यक्ष, ‌अपील समिति के सदस्य श्याम कार्तिक वर्मा, पार्षद श्रीमती वैजयंती जोशी, श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती संगीता कुशवाहा, हरीश साहू मंडल अध्यक्ष, अतिरिक्त कलेक्टर एस एस दुबे, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीम बिलासपुर मनीष साहू, राजकुमार मिश्रा, एसपी साहू, नायब तहसीलदार श्रीमती विनीता शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. शुभा गरेवाल, श्रीमती ज्योति शर्मा सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती रेणुका पिंगले समाज कल्याण अधिकारी, श्रीमती दीपिका भगत उपायुक्त, जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय, सुरेश तिवारी, आशीष गुप्ता, डीके साहू विश्वनाथ कश्यप, सुनील पांडे, वासुदेव पांडे, विद्या दुबे शिविर और शासन के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button