Uncategorized

अस्पताल में महिलाओं के सामने युवक करने लगा हस्तमैथुन, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kotdwar Shoker

कोटद्वार: Uttarakhand News उत्तराखंड से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बेस अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था। अब युवक की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो में युवक खुलेआम “हस्तमैथुन” करते दिखाई दे रहा है।

Read More: Tata Cars Discount Offer: टाटा की इन गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, मिलेंगे कई बेनिफिट्स, जल्दी करे कहीं खत्म ना हो जाए ऑफर 

Uttarakhand News जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो कोटद्वार बेस अस्पताल का बताया जा रहा है। दरअसल, यह घटना पिछले हफ्ते जच्चा-बच्चा वार्ड में हुई थी। जहां एक युवक खुलेआम “हस्तमैथुन” कर रहा था। जिसके बाद हंगामा होते ही युवक वहां से भाग​ निकला। इस दौरान एक महिला ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Read More: Contractual Employees Latest News: पक्की हुई संविदा कर्मचारियों की नौकरी, मिलेगी सरकारी वालों की तरह सुविधाएं, विधेयक को मिली मंजूरी 

अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button