Lok Sabha Chunav Result 2024 : भाजपा को नहीं मिली 400 सीटें, गुस्साएं शख्स ने सरेआम किया ये काम, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्लीः देश में आज लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं। 400 पार का लक्ष्य लेकर चलने वाली बीजेपी इस बार के चुनाव में गच्चा खा गई। बीजेपी को इस बार 250 सीटों तक नहीं पहुंच पाई। खास उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के आगरा में BJP की 400 सीटें नहीं आने पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने अपने घर की टीवी तोड़ दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंद पाराशर अपने घर की दीवार में लगे टीवी को पहले निकालता है। फिर उसे तीन से चार बार जमीन पर पटकता है। दावा किया जा रहा है कि वह भाजपा की 400 सीटें नहीं आने पर गुस्सा हो गए थे। फिलहाल उस पूरे माजरे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि खबर लिखे जाने तक देश की एनडीए 162 सीटें जीत चुकी है। इसके साथ ही 129 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो 102 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं 110 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अन्य दलों की बात तो 15 सीटों लीड रखी हुई है।
BJP की 400 सीटें नहीं आने पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने TV तोड़ने की नौटंकी की।
आगरा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/qbxHmluD1f
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 4, 2024