छत्तीसगढ़

केन्दा व्यपवर्तन योजना : नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर,,,
जिले के बेलगहना तहसील के केन्दा गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है।
सामाजिक समाघात दल ने ग्राम केन्दा में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।
मूल्यांकन में पाया गया कि केन्दा गांव में भू-अर्जन से 5 किसानों की 1.74 एकड़ भूमि एवं 25 किसानों के 10.34 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है।
सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है।

समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है एवं बसाहट से न्यूनतम दूरी का ध्यान रखा गया है। समाघात दल ने ग्राम केन्दा तहसील बेलगहना के अंतर्गत जल संसाधन संभाग पेण्ड्रारोड के नहर निर्माण हेतु ग्राम केन्दा में रकबा 4.184 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से ग्राम केन्दा एवं अन्य 3 ग्रामों के 1093 हेक्ट. कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button