छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 29 जुलाई को बिलासपुर-मुंगेली प्रवास पर रहेंगे, वन महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस एवं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों में होंगे शामिल l

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 29 जुलाई को बिलासपुर-मुंगेली प्रवास पर रहेंगे, वन महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस एवं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों में होंगे शामिल l

बिलासपुर, 28 जुलाई 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 29 जुलाई को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साव बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम, मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के आयोजन तथा बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव प्रातः 8 बजे नया रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे वन महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर मुंगेली जिले के लोरमी स्थित बैगा रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वे बैगा रिसॉर्ट से प्रस्थान कर बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित सिद्ध बाबा आश्रम, बेलगहना पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से 5 बजे तक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम 5 बजे बेलगहना से प्रस्थान कर श्री साव रात्रि लगभग 8 बजे नया रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button