छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की वार्षिक कार्ययोजना को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की वार्षिक कार्ययोजना को मिली मंजूरी

बिलासपुर, 28 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में वर्ष 2026-27 के लिए तैयार वार्षिक विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार वार्षिक विस्तृत कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सभी नामांकित सदस्यों की उपस्थिति में योजना के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद डीपीआर को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय समन्वय समिति के सभी नामांकित सदस्य उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button