छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गुम हुये 80 नग मोबाईल किमती लगभग 15 लाख रूपये बरामद कर संबंधीतो को सौपने चलाया अभियान।।
वर्ष 2023 में 500 गुम मोबाईल रिकवर कर किये गये वापस।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर,,,
बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधीतो को वापस करने के निर्देश दिये गये हेै।
निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पूजा कुमार के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से कुल 80 नग मोबाईल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 15 लाख रू है।
गुमे हुये मोबाईलो वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित सभी अधिकारी कर्मचारीयों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
गुमा हुआ मोबाईल प्राप्त करने वाले अधिवक्ता गिरीश साहू ने बताया कि उनका मोबाईल वन प्लस कंपनी का था जिसे 33 हजार रू में खरीदा था जो करीब 04 माह पहले गुम गया था गुम हुये मोबाईल के खोज हेतु सायबर सेल बिलासपुर में आवेदन दिया था, उन्हे पुरा विश्वास था कि बिलासपुर पुलिस मोबाईल खोजकर उन्हे वापस करेगी।
आज मोबाइल वापस मिलने पर उनका विश्वास पुलिस के प्रति और बढ गया है। सागर पहाडीया, वी. चन्द्रशेखर, नीरज साहू, अशोक दास, सिद्धार्थ यादव, शिलबानो, गौरी यादव, फरदीन खान, संगीता कुशवाहा, तोखन चंद्राकर, विद्या नायर सहित उपस्थित सभी लोगो ने सायबर सेल बिलासपुर एवं बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम के दौरान सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन, वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।।
गुम हुये मोबाईल खोज अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, सोमनाथ यादव देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं, आरक्षक तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, राकेश बंजारे, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, सकुन्तला साहू व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में गुमे हुये 500 मोबाईल संबंधीत मोबाईल मालिको को वापस किया गया है, जिसका अनुमानित मुल्य लगभग 1 करोड रू है । गुम हुये मोबाईल खोज का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button