छत्तीसगढ़

करगी रोड स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन | संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह |

करगी रोड स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन | संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह |

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर :- मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 16 जून 2023 को करगी रोड स्टेशन में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी बी.आर. मेश्राम एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 105 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, सिग्नल का आदान-प्रदान, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, शीतकालीन पेट्रोलिंग, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार की भी प्रशिक्षण दी गई । इसके साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि फाटक पार करने के संरक्षा नियमों का प्रसार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता दें |
संगोष्ठी में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी बी.आर.मेश्राम, द्वारा संरक्षा नियमों की पूरी जानकारी अद्यतन रखने तथा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button