छत्तीसगढ़

OD दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर बांधी राखी, कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

OD दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर बांधी राखी, कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट ।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं स्टाफ ने ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल पहुंचकर छात्राओं के साथ यह विशेष पर्व मनाया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा, तिलेश्वर चंद्र, जी.आर पैंकरा सहित यातायात पुलिस विभाग के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्राओं ने सभी पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ढेर सारे उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र धर दीवान, डायरेक्टर तन्मय धर दीवान एवं प्राचार्या रजनी दुबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें राखी मेकिंग, गिफ्ट रैपिंग, थाली सजावट एवं पॉप-अप कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्राओं ने विद्यालय परिसर में समूह फोटो खिंचवाई। इस पहल से छात्राओं में पुलिस विभाग के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने का सराहनीय प्रयास देखने को मिला।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button