जांजगीर

मानदेय बढाए जाने पर रसोइया संघ ने प्रदेश कांग्रेस सचिव से मिलकर सरकार का जताया आभार

जांजगीर चांपा / मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ की जिला पदाधिकारियो ने छत्तीसगढ सरकार के व्दारा घोषित बजट मे मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयो के मानदेय मे तीन सौ रूपए प्रतिमाह बढाए जाने की घोषणा की है जिससे मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयो मे प्रसन्नता व्याप्त है और अपनी प्रसन्नता को व्यक्त करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय से मिलकर छत्तीसगढ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है साथ ही थोडा है थोडे की जरूरत है की तर्ज पर जल्द से जल्द रसोइयो को कलेक्टर दर पर मानदेय जारी करने की मांग की है जिस पर इनके कलेक्टर दर के मांग को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराने का वादा रसोइया संघ से किया है इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए रसोइया संघ की पदाधिकारी संतोषी कौशिक ,शांति बाई ,कृष्णा कंवर सक्ति ने बताया की रसोइया संघ की एकजुटता का परिणाम है की हर बार रसोइयो के मानदेय मे बढोत्तरी की जा रही है भूपेश सरकार से हमे बहुत सारी उम्मीदे है इसीलिए हम सब प्रदेश कांग्रेस सचिव इँजी रवि पाण्डेय के पास आकर अपनी मांगो के संबंध मे मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की मांग किए है ताकी हमारी मांगो पर विचार कर कलेक्टर दर से मानदेय मिल सके इसके साथ ही इँजी रवि पाण्डेय के जनसम्पर्क कार्यालय मे रसोइया संघ के सदस्यो ने छत्तीसगढ सरकार जिन्दाबाद के नारे लगाए

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button