देश दुनिया

बूटकट और फ्लेयर जींस में से क्या चुनें, खरीदने से पहले जानें अंतर और स्टाइलिंग टिप्स

जींस एक ऐसा आउटफिट है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती, बल्कि समय के साथ इनके डिजाइन और फिटिंग में समय-समय में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें बूटकट और फ्लेयर जींस भी शामिल हैं। दिखने में दोनों जींस काफी हद तक एक जैसी लग सकती हैं, लेकिन इनके फिट, शेप और स्टाइलिंग में काफी अंतर होता है। यही वजह है कि कई लोग जींस खरीदते समय दोनों के बीच कन्फ्यूज हो सकते हैं।

अगर आप वॉर्डरोब में नई जींस शामिल करने की सोच रही हैं, तो सिर्फ रंग या डिजाइन नहीं बल्कि फिटिंग और स्टाइल को समझना भी जरूरी है। ये लुक को बेहतर बनाने के साथ-साथ अलग-अलग मौकों पर स्टाइल करने में मदद कर सकती है। ऐसे में बूटकट और फ्लेयर जींस को स्टाइल करने से पहले दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है, ताकि इन्हें बेहतर तरीके से स्टाइल किया जा सके।

बूटकट और फ्लेयर जींस में अंतर

बूटकट जींस घुटने के ऊपर वाले हिस्से तक फिटेड होती है और घुटने के बाद थोड़ा-सा फ्लेयर होती है। यह जींस सिंपल, क्लासी और सेमी कैजुअल लुक के लिए बेहतर मानी जाती है। वहीं, फ्लेयर जींस घुटने के बाद से थोड़ा वाइड ओपन होती है। इसका फ्लेयर बूटकट जींस से थोड़ा ज्यादा होता है। बोल्ड और ट्रेंडी लुक के लिए फ्लेयर जींस एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं।बूटकट जींस क्लासिक, कैजुअल और थोड़े फॉर्मल लुक वाले आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। वहीं फ्लेयर जींस एक विंटेज वाइब और ट्रेंडी लुक देने में मदद कर सकती है।

बूटकट जींस स्टाइलिंग टिप्स

सिंपल और रोजमर्रा की स्टाइलिंग के लिए आप बूटकट जींस को फिटेड टॉप, शर्ट को टक करके, शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। स्टाइलिश और क्लासी लुक के लिए आप बूटकट को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप पार्टी, ऑफिस, कैजुअल आउटिंग या खास मौके पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप फ्लैट्स, स्नीकर्स और एंकल बूट्स पेयर कर सकती हैं।

फ्लेयर जींस स्टाइलिंग टिप्स

फ्लेयर जींस ट्रेंडी, स्टाइलिश और स्टेटमेंट लुक देने में मदद करती है। इसके साथ आप फिटेड टॉप, क्रॉप टॉप और बॉडी हगिंग टॉप को स्टाइल कर सकती हैं। फ्लेयर जींस के साथ लूज या ओवरसाइज टॉप को पहनने से बचना चाहिए। बोल्ड और ट्रेंडी लुक के लिए फ्लेयर जींस बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस जींस को आप ऑफिस, पार्टी, डेटनाइट या खास मौके पर पहन सकती हैं। हील्स, वेजेज या फ्लेटफॉर्म बूट्स फ्लेयर जींस के साथ अच्छे लगेंगे।

अगर आप आरामदायक और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो बूटकट जींस चुन सकती हैं। दूसरी तरफ स्टाइल और मूवमेंट के साथ थोड़ा अलग लुक चाहती हैं तो फ्लेयर जींस बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button