VRB पुलिया की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण परेशान, जल संसाधन विभाग ने ठेकेदार मेसर्स राधेश्याम अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल एण्ड MRKR CIPL ज्वाइंट वेंचर, रायपुर को भेजा दूसरा नोटिस, बरसात में आवागमन बाधित, रतनपुर SDO RK सिंह ने यथाशीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट तखतपुर विधानसभा रतनपुर, बिलासपुर
खमरिया शाखा नहर पर बनी VRB पुलिया की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मामले में जल संसाधन उप संभाग रतनपुर ने निर्माण एजेंसी को दूसरा पत्र जारी कर तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
क्या है मामला
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उप संभाग रतनपुर द्वारा मेसर्स राधेश्याम अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल एण्ड एमआरकेआर सी.आई.पी.एल ज्वाइंट वेंचर, रायपुर को पत्र लिखा गया है।
पत्र में कहा गया है कि खमरिया शाखा नहर के आर.डी. क्रमांक 3600 मी. पर निर्मित VRB के ऊपरी सतह को मरम्मत कराने हेतु 05/06/2026 को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया था। लेकिन आज दिनांक तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में असुविधा हो रही है।
क्या निर्देश दिए
अनुविभागीय अधिकारी ने ठेकेदार को पुनः निर्देशित किया है कि VRB की ऊपरी सतह को यथाशीघ्र मरम्मत कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि बरसात के मौसम में ग्रामवासियों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
पत्र की प्रतिलिपि *कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन
रतनपुर: खमरिया नहर की VRB पुलिया 2 महीने से क्षतिग्रस्त। ग्रामीण परेशान। जल संसाधन विभाग ने ठेकेदार को भेजा दूसरा नोटिस।
बरसात में आवागमन मुश्किल। खमरिया शाखा नहर RD 3600 की पुलिया मरम्मत की मांग। विभाग सख्त।