छत्तीसगढ़

निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 3 दिसम्बर को

*निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 3 दिसम्बर को*

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को प्राक्यचयन परीक्षा के माध्यम से एसएससी, बैकिंग, रेलवे, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
प्राक्यचयन परीक्षा का आयोजन 3 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पुराना हाई कोर्ट के सामने स्थित डेल्टा पब्लिक स्कूल बिलासपुर में किया जाएगा।
प्रवेश पत्र 2 दिसम्बर को र्साइंस कालेज के सामने स्थित कार्यालय अपर संचालक, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर प्राप्त किया जा सकता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button