करगीरोड कोटा में पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया अनोखा जश्न, विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन पर जलाया “एक दीया मोदी जी के नाम”, लाभार्थियों के साथ किया दीप प्रज्जवलन`

करगीरोड कोटा में पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया अनोखा जश्न, विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन पर जलाया “एक दीया मोदी जी के नाम”, लाभार्थियों के साथ किया दीप प्रज्जवलन`
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
करगीरोड कोटा विधानसभा/ बिलासपुर। नगर पंचायत कोटा वार्ड क्रमांक 09 करगी रोड के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पार्षद श्री अग्रवाल ने “एक दिया मोदी जी के नाम – आशीर्वाद का दीप” कार्यक्रम के तहत जगह-जगह दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने समस्त लाभार्थियों से भी आग्रह कर दीप प्रज्वलित करवाया।
यह कार्यक्रम शासकीय कन्या शाला, थाना, शासकीय अस्पताल, आंगनबाड़ी, वार्ड क्रमांक 9 स्थित नारायणी, गणेश, दुर्गा पंडाल, राम मंदिर एवं स्वयं के घर सहित कई स्थानों पर आयोजित किया गया। सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद के साथ एक दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


