छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर कबीरधाम युवा मोर्चा का सेवा संकल्प


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर कबीरधाम युवा मोर्चा का सेवा संकल्प

विशाल स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने दी शुभकामनाएं

कवर्धा, 17 सितंबर 2026।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी के मार्गदर्शन मे,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री उमंग पाण्डेय जी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के विभिन्न मंडलों से आए अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर सेवा और मानवता का संदेश दिया।

इस विशाल रक्तदान अभियान में कवर्धा ग्रामीण मंडल, कवर्धा शहर मंडल, पंडरिया मंडल, दुल्लापुर मंडल, पिपरिया मंडल, इंदौरी मंडल एवं बोड़ला मंडल एवं अन्य मण्डल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी, पूर्व विधायक एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चंद्रवंशी जी, पूर्व विधायक सियाराम साहू जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री जसविंदर बग्गा जी, जिला महामंत्री श्री नितेश अग्रवाल जी, महामंत्री श्री मुकेश ठाकुर जी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी,जिला पंचायत सभापति श्री वीरेन्द्र साहू जी,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पियूष ठाकुर जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनीराम साहू जी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री सतविंदर पाहुजा जी,सुनील दोसी , राजेन्द्र सलूजा, पन्ना चंद्रवंशी,सनत साहू,रक्तदान प्रभारी श्री नितीश चंद्रवंशी जी, श्री नरोत्तम साहू जी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री अश्वन साहू जी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कवर्धा विधायक एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने टेलीफोन के माध्यम से एवं एवं सांसद संतोष पाण्डेय जी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस सेवाभावी एवं प्रेरणादायी रक्तदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा युवाओं के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की।

कार्यक्रम में कवर्धा ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री खिलेश बंजारे, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष श्री डोनेश ठाकुर, दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष श्री परमेश्वर यादव, बोड़ला मंडल अध्यक्ष श्री अजय वर्मा, पिपरिया मण्डल, तमेश्वर साहू जनपद सदस्य,भूपेंद्र साहू, पवन साहू, विवेक,भूपेंद्र सिंह,महामंत्री शहर सानू साहू,कमलेश द्रीवेदी मुकेश सेन,दीपक ठाकुर, दीपक सिन्हा, आशीष सोनी,जिला पदाधिकारी कार्तिक सोनी, कृष्णा मिश्रा, आयुष वर्मा, विकास कुर्रे,महामंत्री ग्रामीण दिलाऊ राजपूत आत्मा वर्मा,आनंद वर्मा,सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के माध्यम से यह संदेश दिया कि सेवा ही संगठन की शक्ति है और मानव जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाते हुए युवाओं ने समाजहित में अपना योगदान दिया।

“रक्तदान — महादान, सेवा ही हमारा संकल्प।” 🩸🇮🇳

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button